
Bhopal : मध्यप्रदेश में अशोक नगर जिले की मुंगावली और शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार की सुबह आठ बजे शांतिपूर्वक शुरू हो गया. मध्यप्रदेश के उप निर्वाचन अधिकारी एसएस बंसल ने बताया कि कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 57 पर सुबह एक इवीएम मशीन में कुछ खराबी की सूचना मिली थी, लेकिन इसे तुरंत ठीक करने के बाद मतदान शुरू करा दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सुकमा में पुलिस ने किया नौ नक्सलियों को गिरफ्तार
मुकाबला बृजेन्द्र सिंह यादव और बाई साहब यादव के बीच
दोनों सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. मुंगावली और कोलारस सीटों से कांग्रेस विधायकों क्रमश: महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा और रामसिंह यादव के निधन के कारण इन सीटों पर चुनाव कराने पड़ रहे हैं. दोनों विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं. मुंगावली उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव और भाजपा की प्रत्याशी बाई साहब यादव के बीच है. कोलारस में कुल 22 उम्मीदवार चुनावी समर में है. यहां कांग्रेस ने महेन्द्र सिंह यादव पर दांव लगाया है जबकि भाजपा ने देवेन्द्र जैन को आजमाया है.
इसे भी पढ़ें: केजरीवाल के घर पुलिस की छापामारी पर भड़की आप, कहा- दिल्ली सरकार को गिराने की हो रही है साजिश
निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश
एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दोनों निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने कोलारस और मुंगावली क्षेत्र के मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि शनिवार को निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश है. दोनों क्षेत्र में शराब की बिक्री एवं वितरण पर रोक लगा दी गयी है. शिवपुरी और अशोक नगर जिले को उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान से जोड़ने वाली सीमा सील कर दी गयी है. दोनों निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी संख्या में माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं. दोनों विधानसभा क्षेत्रों की मतणगना 28 फरवरी को होगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




