News Wing
Mumbai, 04October: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर एक फीचर फिल्म बनने जा रही है, इस फिल्म का चर्चा अभी से ही जोरो पर हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म में राहुल गांधी का रोल एक ब्रिटिश कलाकार निभा रहा है.
2019 के आम चुनाव से पहले रिलीज होगी फिल्म
खबर है कि इस फिल्म को 2019 के आम चुनाव से पहले रिलीज किया जाएगा. बताया जा रहा है कि जिस एक्टर को राहुल गांधी के रोल के लिए चुना गया है उनके पिता भारतीय मूल के हैं और माता आयरिश मूल की हैं. खबरों के अनुसार जिस दिन इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा उसी दिन बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म भी रिलीज हो सकती है.
गुप्त रखी गई है एक्टर की पहचान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के एक्टर की पहचान फिलहाल गुप्त रखी गई है. ऐक्टर के बारे में सिर्फ इतना बताया जा रहा है कि उन्होंने हॉलिवुड की कई फिल्मों में काम किया है. तो वहीं खबर है कि फिल्म में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के रोल के लिए इटैलियन ऐक्ट्रेस की बात सामने आ रही है, लेकिन इनकी पहचान भी गुप्त रखा गया है.
लंदन में होगी फिल्म की शूटिंग
खबरों के अनुसार फिल्म की शूटिंग दो महीने के बाद लंदन में शुरू होने वाली है. इससे पहले अभी फिल्म के करीब 100 एक कास्ट है जिन्हें फाइनल नहीं किया गया है, इसके लिए लंदन और इटली में ऑडिशन होगा. बताया जाता है कि भारत में शूटिंग के दरान कुछ अप्रिय घटना न घटे इस लिए इसकी शूटिंग देश के बाहर विदेश में किया जाएगा.




