रांची, 29 जुलाई: राजधानी के कटहल मोड़ के नजदीक दलादली चौक के पास भीषण सड़क हादसे में सात लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. घायलों में चार लोगों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया है जबकि अन्य तीन घायलों को रिंची अस्पताल में भरती कराया गया है .
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना ब्रेक फेल होने के कारण हुई है.




