Uncategorized

नीतीश की नयी टीम तैयार , 27 मंत्रियों ने ली शपथ

पटना, 29 जुलाई : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार का शनिवार शाम मंत्रिमंडल विस्तार हो गया. इस नयी नवेली सरकार में 27 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की. एनडीए कोटे से 16 जबकि जेडीयू कोटे से 19 लोगों कों मंत्री बनाया गया है, जिसमें से शनिवार को 27 मंत्री ही शपथ ले रहे हैं. राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने सभी मंत्रियों को राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई.

1) विजेंद्र प्रसाद यादव: सुपौल से जेडीयू विधायक हैं. 2000 से लगातार विधायक रहे हैं. पिछली सरकार में ऊर्जा मंत्री थे.
2) प्रेम कुमार: अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं. 7 बार विधायक रहे. गया से बीजेपी के विधायक हैं. पिछली सरकार में नेता विपक्ष भी रह चुके हैं.
3) श्रवण कुमार: नालंदा से जेडीयू के विधायक हैं. पिछली सरकार में भी मंत्री थे.
4) राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह:नीतीश के करीबी हैं और लालू-नीतीश गठबंधन के दौरान PWD मंत्री रह चुके हैं. लोकसभा और राज्यसभा मेंबर भी रह चुके हैं.
5) नंदकिशोर यादव: बीजेपी के एमएल हैं. पहले भी बिहार में मंत्री रह चुके हैं.
6) रामनारायण मंडल:बीजेपी विधायक और पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट हैं.
7) जय कुमार सिंह: दिनारा सीट से जेडीयू के विधायक हैं. पिछली सरकार में भी मंत्री थे.
8) प्रमोद कुमार:पूर्वी चंपारण से बीजेपी विधायक हैं.
9) कृष्ण नंदन वर्मा: घोसी से जेडीयू विधायक हैं. पिछली सरकार में भी मंत्री थे.
10) महेश्वर हजारी:कल्याणपुर से जेडीयू विधायक हैं. केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के रिश्तेदार हैं और पिछली सरकार में भी मंत्री थे.
11) विनोद नारायण झा:बीजेपी के एमएलसी हैं.
12) शैलेश कुमार:जमालपुर से जेडीयू के विधायक हैं. पिछली सरकार में भी मंत्री थे.
13) सुरेश कुमार शर्मा:मुजफ्फरपुर से बीजेपी विधायक हैं.
14) कुमारी मंजू वर्मा:चेरिया बरियारपुर से जेडीयू विधायक हैं. पिछली सरकार में भी मंत्री थीं.
15) विजय कुमार सिन्हा:लखीसराय से बीजेपी विधायक हैं.
16) संतोष निराला:राजपुर से जेडीयू विधायक हैं. पिछली सरकार में भी मंत्री थे.
17) राणा रणधीर सिंह: मधुबन से बीजेपी विधायक हैं.
18) खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद: सिकटा से जेडीयू विधायक हैं. पिछली सरकार में भी मंत्री थे.
19) विनोद कुमार सिंह:प्राणपुर से बीजेपी विधायक हैं.
20) मदन साहनी:गौराबोराम से जेडीयू विधायक हैं. पिछली सरकार में भी मंत्री थे.
21) कृष्ण कुमार ऋषि: बनमनखी से बीजेपी विधायक हैं.
22) कपिल देव कामत:बाबूबरही से जेडीयू विधायक हैं.
23) दिनेश यादव: सिमरी बख्तियारपुर से JDU विधायक
24) रमेश ऋषिदेव:सिंघेश्वर से JDU विधायक
25) ब्रजकिशोर बिन्द: चैनपुर से BJP विधायक
26) पशुपतिनाथ पारस: अलौली से LJP विधायक, रामविलास पासवान के भाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button