Uncategorized

भाजपा शासन के हजार दिन, शोक, गम और अराजकता का माहौल : कुणाल षाडंगी

News Wing
Ranchi, 14 August : झामुमो विधायक कुणाल षाडंगी ने कहा कि रघुवर सरकार का 1000 दिन झूठे वायदे, सामाजिक वैमनस्यता के साथसाथ हवा-हवाई घोषणाओं के लिए याद किया जायेगा. रघुवर सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरी करने में हर तरह सेे फेल रही है. सरकार हर मोर्चे पर विफल है. इन हजार दिनों में राज्य के किसी भी क्षेत्र में विकास नहीं हुआ. भ्रष्टाचार चरम पर है. गांवों में बिजली नहीं है. राजधानी में बिजली की स्थिती चरमरा गयी है. सीएम के गृहक्षेत्र में 8 से 9 घंटे ही बिजली रहती है. 
पेयजल आपूर्ति का सरकारी वादा कागजों पर ही सिमटकर रहा गया है. कई जिलों में शुद्ध पेयजल भी लोगों को मयस्सर नहीं हो पा रही है. दवा के बिना लोग मर रहे है. अस्पतालों में डाक्टर नहीं आते. इलाज के आभाव में लोग तड़प कर अपनी जान दे रहे हैं. इस राज्य में संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का भी हनन हो रहा है. इस राज्य में अब सरकार तय करेगी कि वह किस धर्म को अपनाये. सरकार का ध्यान गरीब आदिवासियों की जमीन हड़पकर उधोगपतियों को देना है. मूलवासी-आदिवासी को राज्य से बेदखल करने की सोची समझी साजिश रची जा रही है. 
शिक्षा की बात करें तो इसका हाल तो और भी बदत्तर है. स्कूलों काॅलेजो में शिक्षक नहीं है और लडके-लडकियों की संख्या में लगातार बढोतर हो रही है. सरकार क्वालिटी एजूकेशन की बात करती है और जमीनी हकीकत यह है कि मूल शिक्षा से भी वंचित है यहां के छात्र. झारखंड ऐसा राज्य है जहां सडक बनाने में अन्य राज्य की तुलना में सबसे ज्यादा पैसा खर्च होता है. हर तरफ पैसे का खेल चल रहा है. अधिकारियों को बिना चढावा दिये कोई काम नहीं होता. 
राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद है. राजधानी रांची जब सुरक्षित नहीं है तब और इलाकों की क्या बात की जाये. अपराधियों का पुलिस पर से डर खत्म हो गया है. सरकार की कार्यशैली से न तो राज्य की जनता खुश है और ना ही उनके सांसद विधायक. चारों तरफ अराजकता का माहौल है. मोमेंटम झारखंड के आयोजन पर करोडों खर्च किये और निवेश नाम मात्र का हुआ है. उन्होंने कहा कि सरकार ने नौकरी देने के नाम पर बडे बडे दावे किये लेकिन सभी दावे फेल साबित हुए. सरकार का 1000 दिन पर राज्य की जनता गम मनायेगी. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button