News Wing Ranchi, 6 September: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के समाजसेवी और भाजपा नेता मदन सिंह का छोटा बेटा कल से लापता है. वह कल घर में अपने दोस्तों के साथ धुर्वा डैम जाने की बात बोलकर घर से निकला था. लेकिन अभी तक घर नहीं लौटा है. कल सुबह वह अपने अन्य दो दोस्तों के साथ आल्टो कार से निकला था.
अाज की खबर अभी अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए न्यूज़ विंग मोबाइल एप्प डाउनलोड करने क लिए यहाँ क्लिक करें
शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर घरवालों को चिंता हुई जिसके बाद उन्होंने उसकी खोज शुरु कर दी लेकिन कुछ पता नहीं चला. उसका और उसके दोस्तों का फोन भी कल शाम 4 बजे के बाद से बंद आ रहा है. जिसके बाद कल रात चुटिया थाना में लिखित सनहा दर्ज कराया गया.
बता दें कि सभी लड़के संत कोलंबस स्कूल के छात्र बताए जा रहे है. लापता लड़को में से दो का नाम शिवम् और गौरव बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- घर छोड़कर भागे नाबालिग बच्चे वापस लौटे
वहीं जिस कार से वो लोग धुर्वा डैम घुमने निकले थे उस कार को आज रिंगरोड़ के बालालौंग के पास से बरामद किया गया है. इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस और लड़के के घर वाले मौके पर पहुंचें. कार में चाभी लगी हुई थी और आस पास के लोगों ने बताया किय कल रात 10 बजे से कार उक्त जगह पर है. इधर पुलिस और लड़के के परिजन धुर्वा डैम भी गए खोजबीन को लेकर. फिलहाल पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुटी हैं. छानबीन को लेकर जब पुलिस ने मोबाईल लोकेशन ट्रैक किया तो तीनो का मोबाईल लोकेशन अलग-अलग बता रहा है, जो कि चुटिया, धुर्वा और नामकुम ट्रैक किया गया हैं.





62058 723913Should you are interested in imagine a alter in distinct llife, starting up usually the Los angeles Surgical procedures fat reduction method is a large movement so that you can accomplishing which usually idea. shed belly fat 859082