News Wing
Ranchi, 25 September: दुर्गा पूजा के दौरान अधिकांश लोग भक्ति के साथ ही मस्ती के रंग में भी रंग जाते हैं. कई कार्यालयों की छूट्टियां होते ही लोग अपने घर या रिश्तेदारों के यहां त्योहार को इंज्वाय करने के इरादे से चले जाते हैं. झारखंड की राजधानी में भी कुछ ऐसा ही माहौल होता है. खासतौर से सप्तमी से दशमी तक तो लोग माता की भक्ति में जैसे खो से जाते हैं. हर ओर सड़कों पर भीड़ ही भीड़ दिखायी देती है. लोग शहर के विभिन्न आकर्षक पंडालों में माता के दर्शन करने पहुंचते हैं. दिन और रात इन दिनों बराबर हो जाते हैं. ऐसे में सड़कों पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह से रांची पुलिस की हो जाती है. पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी डियूटी पर लगे रहते हैं. त्योहरों की छुट्टी के दौरान जहां सभी अपने परिवार के साथ पर्व का आनंद लेते हैं वहीं पुलिस के जवानों के लिए शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता.
पूजा के दौरान बेहतरीन कार्य करनेवाले जवान होंगे सम्मानित
ऐसे में जवानों का हौसला बढ़ाने के उदेश्य से रांची पुलिस अब त्योहारों में बेहतर कार्य करनेवाले जवानों को सम्मानित करेगी. इसके लिए रांची पुलिस के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने सोमवार को पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पर्व के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारी एवं जवानों को रांची पुलिस की ओर से सम्मानित किया जायेगा. सुचारू रूप से टै्रफिक व्यवस्था बहाल करने वाले पुलिस के जवानों के साथ-साथ वे जवान भी सम्मान के हकदार होंगे, जो पूजा पंडालों में लोगों को सुरक्षा एवं सुविधा प्रदान करेंगे.
दुर्गा पूजा के दौरान इन्हें बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा
1 बेहतर टाइगर मोबइल जवान
2 बेहतर पीसीआर दल
3 बेहतर शक्ति कमांडो
4 बेहतर कंट्रोलरूम ऑपरेटर
5 बेहतर माइक
6 बेहतर ट्रैफिक कांस्टेबल
7 बेहतर टै्रफिक एएसआई
8 बेहतर ट्रैफिक थाना
9 बेहतर चौकिदार(क्षेत्र के डीएसपी की अनुशंसा पर )
10 बेहतर कंस्टेबल (क्षेत्र के डीएसपी की अनुशंसा पर )




