News Wing
kolkata, 25September: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उन्हीं की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद मुकुल रॉय झटका देने की तैयारी में हैं. मिडिया के मुताबिक मुकुल रॉय ने सोमवार को बताया कि वे दुर्गा पूजा के बाद सांसद के पद और पार्टी से इस्तीफा दे देंगे.
नारादा और शारदा चिटफंड घोटाले में भी मुकुल रॉय का नाम आया था
हालांकि उन्होंने ये बताने से मना कर दिया कि आखिर वह सांसद पद क्यों छोड़ना चाहते हैं. पूछने पर कहा कि दुर्गा पूजा के बाद ही वे बता पाएंगे कि उन्होंने क्यों पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है. मुकल रॉय तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं. वे शुरू से ही ममता बनर्जी के करीबी रहे हैं. केंद्र में यूपीए की सरकार के दौरान ममता बनर्जी ने मुकुल रॉय को रेल मंत्री के पद पर भी दिलाया था. पश्चिम बंगाल के नारादा और शारदा चिटफंड घोटाले में भी मुकुल रॉय का नाम आता रहा है. इन घोटालों में नाम आने के बाद ममता बनर्जी खुद मैदान में आईं थीं और मुकुल रॉय का बचाव किया था.
बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं मुकुल रॉय
पिछले दिनों बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के अलग-थलग पड़े नेता मुकुल रॉय उनकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कुछ नहीं कहा कि वह (रॉय) भाजपा में शामिल होंगे या नहीं. घोष ने कहा ‘वह (रॉय) एक बड़े नेता है. मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि वह भाजपा में शामिल होंगे या नहीं. लेकिन वह नयी दिल्ली में हमारे नेताओं के संपर्क में है




