News Wing
Begusarai, 21 November: बिहार के बेगूसराय जिले में अलग अलग स्थानों से पुलिस ने सोमवार को शराब की 709 पेटियां जब्त की और पांच लोगों को गिरफ्तार किया. बिहार में एक साल से ज्यादा समय से शराब की बिक्री और उपभोग पर पूर्ण प्रतिबंध है. लेकिन फिर भी आये दिन शराब की बड़ी खेप जब्त होती रहती है.
इसे भी पढ़ें- बिहारः एक हजार लीटर से ज्यादा शराब जब्त, चार गिरफ्तार
मुफ्फसिल थाना अंतर्गत छोटी शंख गांव में एक घर से 3621 लीटर शराब की 409 पेटी जब्त की गयी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. उसी थाना अंतर्गत जीनेदपुर राजौदा शंख रोड पर एक वाहन से शराब की 97 पेटी जब्त की गयी और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि मटिहानी थाना इलाके में आलू से लदे ट्रक से 1812 लीटर शराब की 203 पेटी बरामद की गयी. हरियाणा निवासी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




