NEWSWING
Bijapur, 12 November : जिला के मनकेली के जंगलों में रविवार को पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गयी. जिसमें तीन माओवादियों की मौत हो गयी. नक्सलियों से हुई इस मुठभेड़ में डीआरजी और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई की. मारे गये माओवादियों के पास से पुलिस ने इंसास राइफल, तीन अत्याधुनिक हथियार सहित अन्य नक्सली सामान बरामद किये. वहीं पुलिस का सर्च अभियान अभी भी जारी है. घटना की पुष्टी आईजी विवेकानंद सिन्हा ने की.




