NEWSWING
Dumka, 12 November : दुमका-रामपुरहाट रेललाइन पर नक्सल प्रभावित दुर्गापुर और बरमसिया स्टेशन के बीच अज्ञात उपद्रवी ने रेल की पटरी को काट दिया. उपद्रवियों ने पोल संख्या 148/4 और 148/5 के बीच पटरी को करीब 9 इंच काट दिया है. पटरी के काटे जाने से इस रूट की ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. इस मार्ग पर पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट से दुमका आनेवाली यात्री ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया. रेल अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर पटरी को दुरुस्त करवा रहे हैं.




