Uncategorized

बिहार से देश की पहली कृषि अग्रिम योजना की शुरुआत, सीएम नीतीश कुमार ने कहा- खेतों में वैज्ञानिकों से ज्यादा हमारे किसान प्रयोग करते हैं

Patna : बिहार से शनिवार को देश के पहले कृषि अग्रिम अनुदान योजना की शुरुआत हुई. अनुदान योजना की शुरुआत करते हुए सीएम ने 20151 किसानों को अग्रिम अनुदान दिया. मौके पर मुख्यमंत्री ने  बटन दबाकर अग्रिम इनपुट अनुदान संबंधित सॉफ्टवेयर का परिचालन किया. इसके साथ ही, 4 जिलों के 20173 किसानों के मोबाइल में ई–कैश संबंधित मैसेज चला गया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, किशनगंज तथा छपरा के कृषि उत्पादन बाजार समिति के प्रांगण का निर्माण एवं जीर्णाद्धार कार्य तथा बिहार राज्य बीज निगम के शेरघाटी में नवनिर्मित भवन तथा अत्याधुनिक बीज प्रसंकरण का उद्घाटन किया. साथ ही जैविक खेती एक झलक नामक पुस्तिका का भी विमोचन किया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि बिहार के किसान अपने खेतों में वैज्ञानिकों से ज्यादा प्रयोग करते हैं. इसलिए किसानों को मिल रही अनुदान की राशि बढ़ाई जाएगी. साथ ही किसानों को अग्रिम अनुदान भी मिलेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के 76 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर है. वहीं राज्य में सब्जी की खेती की अपार संभावना है. हमारे राज्य की लीची और आम अतुल्यनीय है.

इसे भी पढ़ें : बिहार के राज्यपाल का बड़ा बयान, कहा- नेताओं का बिहार में बीएड कॉलेज का बड़ा कारोबार

सब्जी के क्षेत्र में किसानों ने बेहतर काम किया

मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के किसानों ने सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर काम किया है. किसानों की बेहतरी के लिए कृषि विभाग तेजी से काम कर रहा है. कृषि में क्रांति के लिए इंद्रधनुष क्रांति की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें : जीतन राम मांझी ने नीतीश पर बोला हमला, कहा- बरसाती नदी की तरह चुनाव आते ही नीतीश कुमार में दलित प्रेम उफान मारने लगता है

अनुदान राशि से 30 जून तक करें खरीदारी, नहीं तो पैसा वापस चला जायेगा

अग्रिम अनुदान योजना के लाभान्वित किसानों को इसी साल 30 जून के पहले तक सब्जी खेती के लिए जरूरी उपादानों की खरीदारी कर लेनी है. तय समय तक अनुदान की राशि का उपयोग नहीं करने पर राशि  विभाग के खाते में वापस चली जाएगी. किसान समागम के दौरान सभी चयनित जिलों में एक-एक उपादान केंद्र भी रहेंगे. सामान खरीदते ही किसानों के खाते से राशि कटने का मैसेज आ जायेगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button