
Patna: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)के इंटरमीडिएट या 12वीं परीक्षा के परिणाम आज शाम 4.30 बजे जारी होगा.बिहार बोर्ड ने यह जानकारी दी है. नतीजे घोषित होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर रिजल्ट देखा जा सकता है. बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 16 फरवरी के बीच राज्य के 1384 केंद्रों पर हुई थीं. वहीं, बिहार बोर्ड 10वीं नतीजे 20 जून को जारी करने जा रहा है.
इसे भी पढ़ें पीएमओ ने राजबाला वर्मा के खिलाफ मांगी रिपोर्ट, सरकार ने शिकायतकर्ता से मांगा साक्ष्य
रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहने की उम्मीद
50 फीसदी वैकल्पिक प्रश्न और ग्रेस अंक मिलने से रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहने की उम्मीद है. रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा करेंगे.मौके पर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और बोर्ड सचिव अनूप कुमार सिन्हा मौजूद रहेंगे.तीनों संकाय विज्ञान, कला और वाणिज्य की मेरिट भी एक साथ जारी होगी. इंटर में कुल 12 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




