Uncategorized

एपैक्स कॉनक्रीटो के नये अत्याधुनिक प्लांट का उद्घाटन, पर्यावरण फ्रेंडली, रोजगार व बेहतरीन उत्पाद देने का वादा

News Wing
Ranchi, 14 October : एपैक्स कॉनक्रीटो लिमिटेड की नई अत्याधुनिक रेडी मिक्स कॉनक्रीट प्लांट के यूनिट-2 का उद्घाटन आज ओरमांझी में किया गया. रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित प्लांट का उद्घाटन केनरा बैंक के डीजीएम पुष्कर सिन्हा एवं पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शहदेव ने संयुक्त रूप से किया.

पुष्कर सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि जिस उद्देश्य से प्लांट की स्थापना की गई, वह जरूर  सफल होगी. साथ ही यह भी कहा कि बैंक एपैक्स कॉनक्रीटो लिमिटेड को भविष्य में भी सहयोग करेगी.

अजय नाथ ने एपैक्स ग्रुप के निदेशक विपिन सिंह को शुभकामना देते हुए कहा कि ईमानदारी से प्लांट की स्थापना हुई है. लोगों का रोजगार मिलेगा और यह झारखण्ड के विकास में सहायक होगा. ऐसा लगा रहा कि यह कंपनी अपने मकसद में जरूर कामयाब होगी.

अत्याधुनिक तकनीक से लैस प्लांट
प्लांट के बारे में जानकरी देते हुए कंपनी के निदेशक विपिन सिंह ने बताया कि एपैक्स कॉनक्रीटो रेडी मिक्स प्लांट हर तरह से अत्याधुनिक तकनीक से लैस है. यह प्लांट ओटोमेशन सिसटम पर आधारित हैं. आसपास के इलाके में इस तरह के प्लांट होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और विकास होगा.

पर्यावरण का ख्याल
विपिन सिंह ने यह भी बताया कि इस प्लांट से प्रदूषण बिल्कुल नहीं होगा. पर्यावरण के नुकसान की संभावना नहीं हैं. रिहायसी इलाके के लोगों को भी इस प्लांट से नुकसान नहीं हो इसका भी पूरा ख्याल रखा गया है. उन्होंने बताया कि आसपास के बेरोजगार लोगों को इस प्लांट में रोजगार मिलेगा. साथ ही इस प्लांट से तैयार रेडी मिक्स को हजारीबाग तक भेजा जा सकता है.

झारखण्ड के विकास में योगदान
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा मानकों का इस प्लांट में पूरा ख्याल रखा गया है. सड़क, नाली, अपार्टमेंट के अलावा व्यावसायिक और निजी निर्माण में इस प्लांट के उत्पाद मददगार साबित होंगे.

एपेक्स कॉनक्रीटो का पहला प्लांट रांची के तुपुदाना में है. कंपनी के पास बड़ी संख्या में मिक्सचर मौजूद हैं. केनरा बैंक के इजीएम अनिता एक्का, भवेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, रोहित सिंह, शिप्रा सिंह, चंद्रानी देव, आदिल साहु, सनाव उलहक, उज्जवल, प्रेम आंनद, अमृता, मुर्शरत, संजना, शम्भु, सूरज आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button