Uncategorized

बिहार के 100 वर्ष पर फैशन शो

नई दिल्ली, 27 मार्च | बिहार में जन्मे फैशन डिजाइनर सामंत चौहान और अरुण तिवारी बिहार के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सिल्क्स ऑफ बिहार’ नाम से एक फैशन शो का आयोजन करेंगे। तसर रेशम पर काम करने वाली ईको तसर सिल्क प्राइवेट लिमिटेड और बिहार राज्य लघु उद्योग निगम लिमिटेड संयुक्त रूप से दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में एक अप्रैल को इस शो का आयोजन करेंगे।

ईको तसर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक क्षितिज पांड्या ने कहा कि बिहार को तसर रेशम और पारम्परिक बुनाई कौशल के लिए जाना जाता है। ईको तसर इस शो के जरिए इन्हें बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है।

बिहार अपने भागलपुर, नालंदा और बिहार शरीफ के हथकरघा बुनाई केन्द्रों के लिए मशहूर है। बिहार में रेशम की काफी बुनाई होती है।

पांड्या ने कहा, “हम वर्ष 2000 से राज्य से जुड़े हुए हैं। हम बिहार के कारीगरों को हमारे साथ जुड़कर काम करने के लिए धन्यवाद देते हैं।”

उन्होंने कहा, “प्रदेश की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘बिहार स्थापना दिवस’ का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करने के लिए हम बिहार सरकार के बहुत आभारी हैं।”

बिहार 22 मार्च 1912 में अस्तित्व में आया था। इस वर्ष बिहार ने अपनी स्थापना के सौ साल पूरे कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button