News Wing
Patna, 16 October: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने वर्ष 2018 में होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि की घोषण कर दी है. यह परीक्षा 6 फरवरी 2018 से आरंभ होगी. बीएसईबी द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2018 के तीनों संकाय के लिए परीक्षा कार्यक्रम रविवार को जारी कर दिये गये.
होम सेंटर में होगी परीक्षा
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. वहीं पै्रक्टिल परीक्षा वार्षिक परीक्षा से पहले आयोजित की जायेगी. पै्रक्टिल परीक्षा 11 जनवरी 2018 से 25 जनवरी 2018 के बीच में लिया जायेगा, यह परीक्षा होम सेंटर पर आयोजित की जायेगी.




