
New Delhi: अटकलें लगाई जा रही हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही भाजपा का दामन थाम लेंगे. भाजपा कैप्टन को राज्यसभा सांसद बनाकर कृषि मंत्री बना सकती है. अमित शाह से कैप्टन की मुलाकात के बीच ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी आदित्य त्रिवेदी के एक ट्वीट ने इस संभावना और भी मजबूत कर दिया है. हालांकि इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है, जिसमें त्रिवेदी ने लिखा, “अनुभव की कीमत क्या होती है ये कांग्रेस को कल पता चलेगा. शाह से मुलाकात के बाद कैप्टन अब नड्डा से मुलाकात करेंगे.
कैप्टन-शाह की मुलाकात को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि वो जल्द ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लेंगे. इसके साथ ही उनको राज्यसभा सांसद बनाकर कोई बड़ा मंत्रालय केंद्र में दिया जाएगा. इसके साथ ही कहा ये जा रहा है कि कैप्टन को कृषि मंत्री बनाया जा सकता है. किसानों को मनाने के लिए बीजेपी फिर कैप्टन के पाले में गेंद फेंक देगी. ये सभी अटकलें ही चल रही हैं.
भाजपा सूत्रों का कहना था कि पार्टी कैप्टन को सही तरीके से इस्तेमाल करने की रणनीति पर विचार कर रही है. उन्हें पार्टी में शामिल कराकर पर एक चेहरे के रूप में पेश करना उचित रहेगा, या कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में एक नए राजनीतिक दल का गठन हो और भाजपा उसका बाहर से सपोर्ट करे, इस संभावना पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है.




