News Wing
Bokaro, 2 September: बोकारो के पिंजडा जोरा में प्रकृति पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर झारखंड विकास बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रो प्रकाश कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए डॉ प्रकाश ने कहा कि समस्त झारखंडवासी अपने बहनों के नाम से एक पेड़ अवश्य लगायें. उन्होंने कहा कि पयार्वरण संरक्षण के साथ आज के दौर में महिलाओं को आगे लाना जरूरी है. बहनों और माताओं को आगे लाने से ही सभ्य समाज का विकास हो सकता है.
डॉ प्रकाश ने कहा कि चारित्रिक पतन के कारण समाज में भाई और बहन पर कलंक के कई आरोप लगाये जाते हैं, उसे मिटाने के लिए करमा का त्योहार ही सटीक बनता है. करमा का त्योहार मनाने से भाई और बहन के रिश्ते पवित्र बनते हैं. वहीं राज्य की कला संस्कृति बचाने के लिए करमा का त्योहार मनाना जरूरी है.




