News Wing
Jamshedpur, 2 September: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रकृति पर्व करमा पूजा के मौके पर जमशेदपुर के सिदगोड़ा जैप 6 परिसर में करम के पौधे लगाये. उन्होंने लोगों को करमा और बकरीद की बधाई दी. सीएम ने कहा की करम वृक्ष धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं, इसलिए अगले वर्ष करमा पूजा के अवसर पर करम पर्व मनाते हुए पूरे राज्य में वन विभाग द्वारा करम के पौधे लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि वृक्षों की कितनी कमी है इसका अनुमान हम सभी जलवायु परिर्वतन को देख कर लगा सकते हैं, इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए.
यह भी पढ़ेंः सरकार की आलोचना करें, लेकिन सकारात्मक चीजों को भी लायें सामनेः मुख्यमंत्री
हमारी साझा संस्कृति के कारण है भारत की एकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की एकता का कारण हमारी साझा संस्कृति है, नृत्य एवं संगीत झारखंड की पहचान है. इस संस्कृति को बचाए रखना है. उन्होंने कहा कि करमा पर्व की अनेक कथाएं हैं, जो हमें अच्छा कर्म करने के लिए प्रेरित करती हैं. सीएम ने कहा कि मैं भगवान से कामना करता हूं कि मुझे इतनी शक्ति दे की मैं कुपोषण एवं गरीबी को झारखंड से समाप्त कर सकूं. कहा कि सरना एवं सनातन धर्म में कोई अंतर नही है, दोनों प्रकृति की पूजा करते हैं.




