News Wing
Chandighar, 7 September: पंजाब के बठिंडा जिले में आज सुबह सेना के एक आयुध डिपो में आग लग गयी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लेकिन इस आग के लगने से सेना को गोलाबारुद का नुक्सान जरुर हुआ है.
इस घटना के संबंध में बठिंडा के उपायुक्त दिपरावा लाकरा ने बताया, ‘‘आज सुबह करीब 5:10 बजे यहां सेना के हथियार डिपो में आग लग गयी, जिसे करीब 6:30 बजे तक नियंत्रित कर लिया गया.’’
उन्होंने बताया, ‘‘इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं हैं और ना ही किसी की मारे जाने की कोई खबर नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आग लगने से होने वाले नुकसान का आकलन सेना द्वारा किया जाएगा.’’ उपायुक्त ने कहा, ‘‘आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है.’’





660319 832319You could definitely see your enthusiasm inside the work you write. The world hopes for more passionate writers like you who arent afraid to say how they believe. Always go right after your heart. 899380