Uncategorized

फिर बढ़ी रसोई गैस की कीमत, घरेलू सिलेंडर 94₹ और कमर्शियल 146₹ महंगा

NEWSWING

Ranchi, 01 November : पिछले तीन महीने में रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. गैस की कीमत में बढ़ोतरी होने पर आम आदमी की जेब पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है. रसोई और कमर्शियल गैस की नई कीमतों ने लोगों की कमर ही तोड़ दी. एक नवंबर से घरेलू सिलेंडर 93 रुपये 50 पैसे और कमर्शियल सिलेंडर 146 रुपये 50 पैसे महंगा हो गया.

लोगों को देने पड़ रहे अधिक पैसे

एक नवंबर से रसोई और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव होने से लोगों को गैस लेने के लिए अधिक पैसा देना पड़ रहा है. 31 अक्टूबर तक 696 रुपये में मिलने वाला 14.2 किलो का सिलेंडर अब एक नवंबर से 789 रुपये 50 पैसे में मिल रहा है. इसी प्रकार कमर्शियल सिलेंडर अभी तक 1243 रुपये में मिलता था, अब वह 1389 रुपये 50 पैसे में मिलेगा.

तीन महीने में घरेलू गैस 141 रुपये 50 पैसे महंगी हुई

पिछले तीन महीने में रसोई गैस 141 रुपये 50 पैसे महंगी हो गई है. कमर्शियल सिलेंडर 223 रुपये 50 पैसे महंगा हो गया है. एक सितंबर को घरेलू गैस 648 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 1166.50 रुपये था, जो एक अक्टूबर को बढ़कर 696 रुपये (14.2 किलो) और 1243.00 (19 किलो) रुपये हो गया था.

रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि

महीना        घरेलू गैस (₹ में)        कमर्शियल गैस (₹ में)

जनवरी ———-637.50 ————–1244
फरवरी ———-704.50 ————–1348
मार्च ————-791 —————–1497
अप्रैल ————776.50 ————-1478
मई ————-683.50 ————–1322
जून ————–606 —————-1186
जुलाई ————614 —————-1104.50
अगस्त ———–573.50 ————-1053
सितंबर ———–648—————–1166.50
अक्तूबर ———-696 —————-1243
नवंबर ———-789.50 ————–1389.50

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button