Uncategorized

पेरिस में सीओपी-21 में मोदी, शरीफ मिले

पेरिस : फ्रांस की राजधानी में आयोजित जलवायु परिवर्तन पर महत्वपूर्ण सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ ने मुलाकात की। दुनिया के विभिन्न देशों के नेता इस सम्मेलन में शिरकत करने यहां पहुंचे हैं। पेरिस जलवायु परिवर्तन सम्मेलन को कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी-21) के नाम से भी जाना जाता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दोनों नेताओं की हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “पेरिस में सीओपी-21 में हिस्सा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मुलाकात की।”

इससे पहले, फ्रांस्वा होलांद ने यहां सम्मेलन स्थल पर मोदी का स्वागत किया।

स्वरूप ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “आज फ्रांस्वा होलांद ने मोदी का स्वागत किया।”

इंडियन पवेलियन के उद्घाटन के बाद नरेंद्र मोदी काफ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी) 21 के उद्घाटन सत्र को सोमवार शाम संबोधित करेंगे।

मोदी रविवार को पेरिस पहुंचे। होलांद द्वारा पूर्ण सत्र के उद्घाटन के बाद मोदी कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे।

मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

इंडियन पवेलियन में देश का प्रकृति व पर्यावरण के साथ सामंजस्य व जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाया गया है।

इस दौरान मोदी होलांद के साथ 122 देशों के सौर गठबंधन को लॉन्च करेंगे।

नई दिल्ली से रविवार को पेरिस प्रस्थान करने से पहले मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद और मैं अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की एक बैठक की संयुक्त मेजबानी करेंगे।”

मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी में ‘मिशन इनोवेशन’ में भी शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button