Uncategorized

पेड़-पौधों को बचाते हुए विकास कार्यों में तेजी लायें : रघुवर दास

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राज्‍य के विकास की बात कही है। उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े और हर किस्‍म के जीव का संरक्षण जरूरी है क्‍योंकि पर्यावरण संतुलन इनके बिना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने अपने आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य वन जीव बोर्ड की बैठक में उक्‍त बातें कही। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की संख्‍या बढ़ी है जिसमें वन्य जीव आवासीय क्षेत्र में आ जाते हैं और मानव से उनका टकराव होता है। इसे रोकने के लिए वन्य जीवों को प्राकृतिक परिवेश उपलब्ध कराना होगा।

आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में रघुवर दास ने वन्य जीव बोर्ड के तहत एक कमिटी बनाने का निर्देश दिया है। कमिटी तीन महीने के भीतर इसके समाधान के संबंध में सुझाव देगी। श्री दास ने राज्य गठन के समय व वर्तमान में वन्य भू-भाग व वन्य जीवों की स्थिति की समीक्षात्मक रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने बैठक में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये बिना विकास कार्यों में तेजी लाने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि इस बात का ध्‍यान रखा जाये कि भूमिगत केबलिंग से वन क्षेत्र को कम से कम नुकसान पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button