Uncategorized

आईएस के वीडियो में दिखा हत्‍यारा बच्‍चा

वाशिंगटन : आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) मासूमों को जिहादी बना रहा है। मंगलवार को आईएस द्वारा जारी एक वीडियो में एक बच्चा एक व्यक्ति को गोली मारते दिखा। वीडियो में बताया कि गया कि मारा गया व्यक्ति इजराइली जासूस था। सीएनएन की एक रपट के मुताबिक, वीडियो में मारे गए व्यक्ति की पहचान 19 वर्षीय मोहम्म्द सैद इस्माइल मुसल्लम के तौर पर बताई गई है, जो अरब मूल का इजराइली नागरिक था।

आईएस ने वीडियो में कहा कि मुसल्लम एक इजराइली एजेंट था, जिसे आईएस में घुसपैठ के लिए भेजा गया था।

मुसल्लम के परिवार ने इस बात से इंकार किया था कि वह इजराइली जासूसी एजेंसी मोसाद में शामिल था। इजराइली अधिकारियों ने मंगलवार को मामले में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था।

आईएस से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगलवार को जारी वीडियो में मुसल्लम नारंगी रंग का जंपसूट पहने घुटलों के बल बैठा है। एक वयस्क आईएस लड़ाका और एक बच्चा दोनों वर्दी में मुसल्लम के आगे खड़े हैं।

वयस्क आईएस लड़ाका फ्रांसीसी भाषा में बच्चे को आगे बढ़कर मुसल्लम को मारने का आदेश देता है। बच्चा आगे बढ़ता है और नौ एमएम की बंदूक से मुसल्लम के सिर पर गोली चला देता है।

इसके बाद मुसल्लम जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद भी बच्चा उसके शरीर पर कम से कम दो और गोलियां दागता है।

वीडियो में मुसल्लम का पासपोर्ट भी दिखाया गया है।

यह पहली बार नहीं है जब आईएस बच्चों का प्रयोग कर रहा है। जनवरी में आईएस द्वारा जारी एक वीडियो में एक बच्चा दो लोगों को गोली मारते नजर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button