
Daltonganj : कहते हैं प्यार का सिर्फ एक ही गंतव्य होता है, वो है अपने अजीज के साथ जिंदगी भर साथ. मगर पलामू में एक युवती की ये आस तब टूट गई, जब उसके परिजन किसी दूसरे लड़के से उसकी शादी करने के लिए दबाव डालने लगे. पसंद के लड़के से शादी नहीं होने की बात उसे इतनी नागवार गुजरी कि उसने नाराज होकर मौत को गले लगा लिया. मगर जिस तरीके से जान दी, उससे लोग न सिर्फ हैरान हैं, बल्कि उनकी रूह भी कांप उठी. घटना बरवाडीह-गढ़वारोड रेलखंड पर कजरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को घटी. जान गंवाने वाली युवती की पहचान पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव निवासी प्रदीप चैहान की पुत्री पिंकी कुमारी (22 वर्ष) के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें- बारात से लौटते वक्त दूल्हा-दुलहन की कार में लगी आग, सभी बाल-बाल बचे
युवती की कहीं और शादी की चल रही थी बात
पंडवा थाना प्रभारी मो. रूस्तम खान ने बताया कि पिंकी की शादी की बात चल रही थी, लेकिन वह अपने प्रसंद के लड़के से शादी करने को तैयार थी. इसको लेकर पिंकी के परिजन लगातार दबाव दे रहे थे. अक्सर इस मामले में पिंकी और उसके परिजनों के बीच विवाद भी होता रहता था.
इसे भी पढ़ें- कुरमी महाजुटान : जब होती है इनके पास सत्ता की चाबी तो भूल जाते हैं सारे मुद्दे
कोचिंग के बहाने घर से निकली, फिर ट्रेन के आगे कूद गई
शनिवार को पिंकी कोचिंग करने के बहाने घर से निकली और ट्रेन को आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. उसका शव घर से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पड़ा मिला. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक एक लड़की ट्रेन को देखकर उसके सामने कूद गयी. हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद स्टेशन पर शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलने पर पंडवा पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





367806 655797It shows how you comprehend this subject. Added this page, is for more. 831762