Uncategorized

पशु तस्करी के संदेह में दो व्यक्तियों की पीट कर हत्या

News Wing Kolkata, 27 August : गोवंश तस्करी के संदेह में एक बार फिर दो लोगों की हत्या कर दी गयी. मामला पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले का है. यहां गोवंश तस्करी के संदेह में स्थानीय लोगों ने दो व्यक्तियों की पीट-पीट कर हत्या कर दी. वहीं उनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया. यह जानकारी पुलिस ने दी. जानकारी के अनुसार दो पिक-अप वैन में भरकर तीन व्यक्ति पशुओं को कहीं ले जा रहे थे. धूपगढ़ी के नजदीक झारसालबोनी गांव के लोगों ने उन्हें रोक लिया. एक व्यक्ति भागने में कामयाब रहा.

पुलिस कर रही जांच

धूपगढ़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पशु तस्करी के संदेह में गांव वालों ने हफीजुल शेख और अनवर हुसैन की पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस जांच कर रही है कि पीड़ित पशुओं का वैधानिक तरीके से व्यापार करने वाले थे या पशु तस्कर. अधिकारी ने बताया कि दोनों पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. तीसरे आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. जब अधिकारी से पूछा गया कि क्या स्थानीय निवासियों ने गुस्से में आकर उनकी हत्या कर दी या यह तथाकथित गो-रक्षक दल का काम था तो उन्होंने कहा कि जांच अभी चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button