News Wing
Ranchi, 27 August: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है. सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान चला. 43 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया. भारी बारिश की वजह से मतदान की प्रक्रिया एक घंटे बढा दी गयी थी. चुनाव के सह अध्यक्ष और पूर्व चैंबर अध्यक्ष विष्णु बुधिया ने बताया कि कुल 3002 वोटरों में से 2381 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई.
पहली बार हाइटेक चुनाव
चैंबर चुनाव पहली बार हाईटेक तरीके से कराया गया. वेब कैमरा की मदद से चुनाव पारदर्शी तरीके से हुआ. सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. प्रदेश के व्यापारियों के सबसे बडे संगठन चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में कुल दो टीमें मैदान में है. इसके अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है. अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला मुकुल तनेजा और रंजीत गाडोदिया के बीच ही है. कुल 43 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है. कम से कम 1200 वोट लाने वाले उम्मीदवार की जीतने की संभावना होगी. दोनों टीमें अपनी अपनी जीत के प्रति काफी आश्वस्त थे.
सोमवार को तय होगा कौन होगा चैंबर का नेता
सोमवार की सुबह 10 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. कडरू स्थित चैंबर भवन में मतगणना का कार्य होगा. संभावना जतायी जा रही है कि रात्रि 11 बजे तक रिजल्ट सामने आ जायेगा. कौन टीम विजयी होगी इसका फैसला 24 घंटे के बाद हो जायेगा. जिस भी टीम से कम से कम 11 सदस्य जीतकर आयेंगे उसी टीम का अध्यक्ष होगा.




