NationalSportsTRENDINGWorld

श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुणातिलके क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित

Colombo: श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने दानुष्का गुणातिलके को तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित करने का फैसला किया है. दानुष्का गुणातिलके को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था. समिति का कहना है कि इन आरोपों के बाद क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में चयन के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा. बोर्ड का कहना है कि वह कथित अपराध की तुरंत जांच करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा, साथ ही बोर्ड अदालती फ़ैसले में दोषी पाए जाने पर खिलाड़ी को दंडित करने के लिए कदम उठाया जाएगा. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वह इस तरह के आचरण के लिए ” ज़ीरो टॉलरेंस” नीति अपनाता है और घटना की निष्पक्ष जांच करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सभी ज़रूरी मदद देगा.

https://twitter.com/OfficialSLC/status/1589508296612139013?t=ChcFLHggm19lJUfaRLZGrg&s=19

इसे भी पढ़ें: माओवादियों के असलहे पर पुलिस की कांबिंग, पंद्रह दिनों में चार बड़ी सफलता

बलात्कार का आरोप

क्रिकेट समीक्षक रेक्स क्लेमेन्टाइन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि गुणातिलके को शनिवार को बलात्कार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया. उन्होंने लिखा है कि गुणातिलके तीन सप्ताह पहले चोटिल हो गए थे जिसके बाद एशेल बंडारा ने टीम में उनकी जगह ले ली थी. लेकिन टीम मैनेजमेंन्ट ने उन्हें वापिस भेजने की बजाय ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ रखा था. इस मामले में सिडनी पुलिस ने बयान जारी कर रहा है कि पिछले हफ़्ते सिडनी में एक महिला के साथ कथित यौन अपराध के मामले में एक श्रीलंकाई नागरिक को गिरफ़्तार किया गया है. बयान में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया लेकिन कहा गया है कि व्यक्ति को बलात्कार के चार मामलों में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक़ इस महिला की अभियुक्त से ऑनलाइन डेटिंग ऐप के ज़रिए पिछले कई दिनों से बात हो रही थी. इसके बाद दोनों की मुलाक़ात हुई थी. महिला का आरोप है कि दो नवंबर को उनके साथ ये घटना हुई थी. इस मामले में रविवार को सिडनी में ससेक्स स्ट्रीट में एक होटल से 31 साल के एक शख़्स को गिरफ़्तार किया गया है.

Related Articles

Back to top button