Uncategorized

पलामू बैंक लूट मामले में बिहार के हैं आरोपी, जल्द होगा उद्भेदन : SP

Daltonganj : गत 15 जून को पलामू जिला मुख्यालय डालनगंज में दिनदहाड़े एक निजी बैंक के 54 लूट मामले में पुलिसिया अनुसंधान तेज है. वहीं अभी तक लूट में शामिल संदिग्ध लुटेरों की तस्वीर जारी की गयी है और उनके बारे में सूचना देने वालों को एक लाख रूपये इनाम देने की घोषणा की गयी है.

इसे भी पढ़ें- दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन मेगा परीक्षा कराने जा रही है रेलवे, डेढ़ लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

पूरा पैसा वापस लायेंगे : एसपी

पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने दावा किया है कि गत 15 जून को शहर में हुई 54 लाख रूपये की लूट मामले का जल्द उद्भेदन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस का अनुुसंधान सही दिशा में चल रहा है. उन्होंने दावा किया कि अपराधियों के साथ-साथ पूरे पैसे पुलिस वापस लेकर आयेगी. 

अनुसंधान प्रभावित ना हो इसलिए रणनीति का खुलासा नहीं 

एक सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अनुसंधान प्रभावित ना हो, इस वजह से पुलिस अपनी रणनीति का खुलासा लोगों के समक्ष नहीं कर रही है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुलिस इस मामले पर खामोश है. हांलाकि उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वाला गिरोह झारखंड का नहीं है. उन्होंने संकेत दिया कि यह गिरोह पड़ोसी राज्य बिहार से संबंधित है.

इसे भी पढ़ें- स्वच्छता में रांची को मिले सम्मान पर भाजपा सांसद ने ही उठाये सवाल, कहा – अच्छी नहीं है कचरा डंपिंग की व्यवस्था

बैंक कर्मियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता

एसपी ने कहा कि दूसरे राज्य में जाकर कार्रवाई करने में थोड़ी तकनीकी अड़चने आती हैं. यही वजह है कि मामले के उद्भेदन में थोड़ा वक्त लग रहा है. माहथा ने कहा कि बहुत जल्द पुलिस सभी तथ्यों और तर्कों के साथ मामले का उद्भेदन करेगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मामले में बैंक कर्मियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि मानवीय दृष्टिकोण के साथ-साथ तकनीकी पक्षों की भी पूरी तरह से जांच की जा रही है. पुलिस अपराधियों के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button