Uncategorized

पलामू: पूर्व सैनिकों ने मनाई दिव्यांग बच्चों के साथ दिवाली

News Wing

Daltonganj, 18 October: स्थानीय जेलहाता में स्थित पलामू जिला आवासीय दिव्यांग विद्यालय में पूर्व सैनिकों ने यहां बच्चों के साथ दीवाली मनाई. इस अवसर पर बच्चों के बीच मिठाइयां, टॉफी, बिस्किट, फुलझड़ी, मोमबत्ती एवं दीपक वितरित किया गया.

बच्चे की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामना: कर्नल संजय अखौरी 

कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक सुशील कुमार मंगलम ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन यशवंत सिंह ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल संजय अखौरी और विशिष्ट अतिथि के रुप में निदेशक डॉ भोला शंकर पांडेय उपस्थित थे. मुख्य अतिथि ने बच्चों को स्वावलंबी होने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश के कर्णधार हैं. उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी.

बच्चे देश के भविष्य 

कार्यक्रम में निदेशक डा. पांडेय ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और हमें इन्हें प्रोत्साहित करते रहना चाहिए, ताकि आगे चलकर यह देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें. पूर्व सैनिक श्री शुक्ला ने कहा कि बच्चे भगवान के रूप होते हैं. बच्चों में कोई ना कोई प्रतिभा अवश्य छुपी होती है, हमें सिर्फ उसे पहचानने की जरूरत है. 
मौके पर संतोष कुमार सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, अशोक कुमार, कैप्टन आर.सी यादव, यशवंत सिंह, आलोक गिरी, सूबेदार मेजर चंद्रदेव पाल, दिलीप पाल, गोपाल कुमार, रमेश मिस्त्री, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सहित कई पूर्व सैनिक व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button