Uncategorized

पलामू जेल में सजा काट रहे कैदियों ने पीड़ित परिवारों को दिया मजदूरी का एक तिहाई हिस्सा

News Wing Palamu, 02 December : डाल्टनगंज सेंट्रल जेल में सजा काट रहे बंदियों की मजदूरी का एक तिहाई हिस्सा आज पीड़ित परिवारों को दिया गया. सेंट्रल जेल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान झारखंड पीड़ित कल्याण कोश नियामावली के अनुसार नौ पीड़ित परिवारों के बीच 1 लाख 41 हजार 645 रूपये की राशि चेक के माध्यम से दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक कारापाल बबलू गोप ने की. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश विजय कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय कुमार ने बताया कि अपराध कर जेल में सजा काट रहे बंदियों की मजदूरी में से एक तिहाई हिस्सा प्रभावित परिवारों को देने का प्रावधान किया गया है. इसी के तहत पीड़ित परिवारों के बीच राशि का वितरण किया गया. 

जेल अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए बनायी गयी इस योजना के तहत नमिता सिंह को 24859 रूपये, रविन्द्र सिंह को 34774, अनुज अंसारी को 4561, देवनिश कोरवा को 31641, रामपति देवी को 7978, सरस्वती देवी को 13488, आलिया हसन उर्फ प्रियंका दुबे को 6674, राजेश कुमार को 10192 और राहुल कुमार को 7398 रूपये का चेक प्रदान किया गया. इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रफुल्ल कुमार, श्रीकांत उपाध्याय समेत कई न्यायिक पदाधिकारी और जेलकर्मी उपस्थित थे. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button