Uncategorized

नोटबंदी के बाद हो नसबंदी : गिरिराज सिंह

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को यहां कहा कि नोटबंदी के बाद देश में नसबंदी के लिए कानून बनने की अत्यंत जरूरत है। गिरिराज बिहार के दूसरे वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने नोटबंदी के बाद नसबंदी की वकालत की है।

गत सप्ताह पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने कहा था कि नसबंदी देश की जनसंख्या नियंत्रण में मददगार साबित होगी।

उन्होंने कहा था कि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों को इसे अपनाना चाहिए।

गिरिराज ने कहा कि भारत की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का 16 प्रतिशत है और हर साल आस्ट्रेलिया की जनसंख्या के बराबर इसमें बढ़ोत्तरी होती है।

उन्होंने कहा, “देश जनसंख्या विस्फोट से जूझ रहा है, जिसे तुरंत नियंत्रित करने की जरूरत है।”

इस साल अक्टूबर महीने में सिंह ने कहा था कि हिन्दुओं को अधिक बच्चा पैदा कर देश में उनकी जनसंख्या बढ़ाने पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए।

तब उन्होंने याद करते हुए कहा था कि यह उक्ति किसी और की नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत की है, जिन्होंने गत साल अगस्त महीने में हिन्दुओं को अधिक बच्चा पैदा करने की सलाह दी थी।

गिरिराज बिहार के नवादा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर समर्थक और हिन्दुत्व की राजनीति के चैंपियन के रूप में मशहूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button