
Giridih : पचंबा थाना क्षेत्र के डड़ियाडीह इलाके में नाला निर्माण को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के दूसरे दिन गुरुवार को पचंबा थाना में वार्ड पार्षद मो मुज्तफा उर्फ पप्पू व उसके 64 समर्थकों समेत सौ से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 97/19 में सरकारी काम में बाधा डालने और दंगा करने आरोप लगाते हुए धारा 147/148/149/151/152/353/332 और 333 के तहत केस दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ेंः गिरिडीहः पचम्बा नाला निर्माण में विवाद, दो गुटों में हिंसक झड़प, पुलिस जवान सहित पांच जख्मी
एसपी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये
थाना प्रभारी के आवेदन के आधार पर जिन आरोपियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, उसमें वार्ड पार्षद के अलावे फिरोज अंसारी, टिंकू पैंटर, मो चांद, मो मैआज, अख्तर मिर्जा, ईशाद मिर्जा, मो सद्दाम, मो जाहिद, मो कलीम, हारुन रशीद, मो मुस्लिम मिर्ची, मो हन्नान, मो आरीफ समेत अन्य नामजद अभियुक्त शामिल हैं. इधर केस दर्ज कर पचंबा थाना पुलिस वार्ड पार्षद समेत नामजद अभियुक्तों के गिरफ्तारी में जुट गयी है.
घटना के दूसरे दिन एसपी सुरेन्द्र झा वार्ड पार्षद समेत अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश जारी कर चुके हैं. तमाम अभियुक्त फरार बताये जा रहे हैं. गुरुवार को थाना प्रभारी ने कई स्थानों पर छापेमारी भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.




