Uncategorized

गुमला : ट्रांसफार्मर लगाने के 25 हजार मांगने की जांच और FIR होगी

योजनाओं पारदर्शी बनायें और लागू करें : स्वास्थ्य मंत्री
गुमला: स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि समाज के हर तबके का विकास हो यह सरकार की प्राथमिकता है। सरकार राज्य में आधारभूत संरचना के विकास के लिए वचनबद्ध है। सरकारी प्रावधानों के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्यवन पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से हो इसमें प्रशासनिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री चन्द्रवंशी बृहस्पतिवार को जिला 20 सूत्री समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई एवं योजनाओं को अनुमोदित भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बीस सूत्री समितियों के सदस्य एवं पदाधिकारी आपसी सहयोग और समन्वय बनाकर योजनाओं को धरातल पर उतारें। श्री चन्द्रवंशी ने बैठक में प्रखण्ड स्तर पर होने वाली 20 सूत्री बैठक में नहीं आने वाले पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने एन.पी.सी.सी.सहित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के गुणवता जांच हेतु बनायी गई टीम में 20 सूत्री सदस्यों के शामिल नहीं किये जाने पर सदस्यों ने आपत्ति जताई और कहा कि राज्य स्तर से हाइलेवल टेक्निकल टीम द्वारा की गई जांच की कॉपी समिति को उपलब्ध करायी जाय।
उन्होंने भूमि संरक्षण विभाग द्वारा पनसो में निर्माण किये गये तालाब की मिट्टी का लेवलिंग एवं मजदूरी भुगतान यथाशीघ्र करने का निर्देश दिया। सदर अस्पताल में रैबीज इनजेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया।
20 सूत्री के सदस्यों द्वारा गांवों में बिजली व्यवस्था एवं ट्रांसफार्मर की कमी का मामला उठाये जाने पर मंत्री ने कार्यपालक अभियंता से कहा कि पहले स्थानीय जनप्रतिनिधि से प्रस्ताव मंगवा कर सर्वे कराएं तथा कैम्प आयोजित कर ट्रांसफार्मर का वितरण एवं अधिष्ठापन सुनिश्चित कराये। विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सिसई रेफरल अस्पताल के पास ट्रांसफार्मर दिये जाने की मांग पर उन्होंने कार्यपालक अभियंता को एक सप्ताह के अन्दर ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया। बैठक में पालकोट स्थित सेमरा गांव में विचैलियों द्वारा ट्रांसफार्मर लगवाने के एवज में 25000 रुपये ग्रामीणों से लिए जाने के मामले पर मंत्री ने कार्यपालक अभियंता को जांच कर बिचैलियों पर एफ.आई.आर. करने एवं ग्रामीणों का पैसा वापस कराने का निर्देश दिया।
(आईपीआरडी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button