मुंबई: एक था टाइगर के प्रमोशन के लिए सलमान खान विभिन्न टीवी शो में नजर आ रहे हैं. पिछले दिनों प्रसारित हुए एक डांस रियलिटी शो में वे कैटरीना के साथ हिस्सा लेने पहुंचे. उस शो में सभी प्रतिभागियों को एक-एक सुपरस्टार पर फिल्माए गए गाने पर डांस करना था. साथ ही सभी प्रतिभागियों ने मिलकर सलमान के हिट गानों पर मिलकर प्रस्तुति दी.
सूत्रों के मुताबिक जब सलमान को यह बात पता चली तो उन्होंने शो के निर्माताओं को कह दिया कि उनके सामने शाहरुख खान का गाना नहीं चलेगा. जब सलमान ने यह बात निर्माताओं तक पहुंचाई, दर्शील सफारी एक गाने की तैयारी कर चुके थे जो शाहरुख पर फिल्माया गया था. निर्माताओं ने चतुराई दिखाते हुए सलमान के शो में आने के पहले दर्शील का गाना दिखा दिया.
सलमान की दूसरी शर्त ये थी कि उन पर तथा ऐश्वर्या राय पर फिल्माए गए किसी भी गाने पर कोई परफॉर्म नहीं करेगा. निर्माताओं ने इस बात का भी ध्यान रखा. इन दिनों सलमान के नाम का डंका चारों ओर बज रहा है इसलिए उनकी हर बात मानना निर्माताओं की मजूबरी है.




