
New Delhi : मुंबई स्थित कमला मिल के मालिक रवि भंडारी ने दिसंबर, 2017 में हुई अग्निकांड के सिलसिले में अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इस अग्निकांड में14 लोग मारे गये थे. न्यायमूर्ति ए. के. सीकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने भंडारी से कहा कि वह अपनी याचिका की एक प्रति महाराष्ट्र सरकार को दें.
इसे भी पढ़ें: मेडिका की ब्लैकमेलिंग : कहा – मुंहमांगी रकम दो वरना जहर से मौत के केस में फंसा देंगे
27 मार्च को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 27 मार्च तय की है. भंडारी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी अवैध- हिरासत है और उनके खिलाफ गैर- इरादतन हत्या का आरोप नहीं लग सकता है. उन्होंने कहा कि शीर्ष न्यायालय भोपाल गैस त्रासदी और उपहार सिनेमा हॉल अग्निकांड में पहले ही कह चुका है कि यह लापरवाही के मामले हैं और जमानती अपराध हैं बंबई उच्च न्यायालय ने हाल ही में भंडारी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
इसे भी पढ़ें: मुंबई पब हादसा : सेल्फी लेने वालों और नशे में धुत लोगों की वजह से लोगों को बचाने में हुई देर
29 दिसंबर, 2017 को लगी थी आग
भंडारी को जनवरी महीने में दमकाल विभाग के अधिकारियों राजेन्द्र पाटिल और उत्कर्ष पांडेय के साथ गिरफ्तार किया गया. तीनों न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं. कमला मिल में गत 29 दिसंबर, 2017 को लगी आग में14 लोग मारे गये थे जबकि कई अन्य घायल हो गये थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




