
Latehar : कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी उमंग सिंगार सोमवार की देर शाम लातेहार कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लाल मनोज नाथ शाहदेव के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ फूलमाला से उनका स्वागत किया गया. मौके पर प्रदेश प्रभारी उमंग सिंगार ने कहा कि भाजपा की पार्टी जनविरोधी पार्टी है. भाजपा की सरकार में लूट खसोट मची हुई है. नगर निकाय के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को हराने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ खड़ा है. भाजपा की सरकार में मनमाने ढंग से होल्डिंग टैक्स लेकर जनता को परेशान किया जा रहा है. नगर पंचायत चुनाव में सभी जिलों में कांग्रेस के प्रत्याशी अभी अच्छी स्थिति में हैंं. चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की जीत सुनिश्चित है.
इसे भी देखें- कॉन्ट्रैक्ट नियुक्ति को लेकर रघुवर पर हेमंत का प्रहार : ‘स्थायी नौकरी की बात क्यूं नहीं करते सीएम साहब ?’
आलोक दूबे ने होल्डिंग टैक्स मामले में सरकार को घेरा
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे ने कहा कि मनमाने ढंग से होल्डिंग टैक्स लेकर सरकार ने अपनी विफलता का परिचय दिया है. भाजपा की सरकार में मेदिनीनगर के लोइंगा गांव में टीकाकरण से चार बच्चे की मौत मामले में सरकार अभी भी स्वास्थ्य मंत्री को बचाने में लगी हुई है. स्वास्थ्य मंत्री की लापारवाही के कारण चार बच्चें की जान चली गई है. अगर सरकार स्वास्थ्य मंत्री को कुर्सी से नहीं हटाती है तो कांग्रेस पार्टी के द्वारा राज्य के सभी जिले में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर धरना दिया जाएगा. इस मौके पर नगर पंचायत चुनाव के संयोजक रवीन्द्र सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, मुनेश्वर उरांव, अध्यक्ष प्रत्याशी रांती देवी, उपाध्यक्ष प्रत्याशी अनूप कुमार, अफताब आलम, भोला सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





605102 149488hello very good website i will definaely come back and see once again. 480839