Uncategorized

नक्सलियों का गढ़ बना झारखंड का लातेहार, कई राज्यों के बड़े नेता उपस्थित, एक साथ योजनाओं पर कर रहे काम

News Wing

Latehar, 10 October: झारखंड का लातेहार इन दिनों भाकपा नक्सलियों का गढ़ बना हुआ है. सूचना के अनुसार यहां के घनघोर जंगलों और पहाड़ियों में करीब 600 से 700 नक्सली अपना डेरा जमाये हुए हैं. इन नक्सलियों में झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ सहित बंगाल के नक्सली नेता और उनकी पूरी टीम है. कई राज्यों के नक्सलियों के यहां होने की सूचना पुलिस के लिए चुनौती तो है ही, साथ ही यहां के ग्रामीण भी भय में रहते हैं.

बड़ी चतुराई के साथ काम कर रहे नक्सली, पुलिस को दे रहे चकमा

ऐसा नहीं है कि पुलिस इस बात ये अंजान है. अर्धसैनिक बलों सहित बड़े अधिकारियों की पैनी नजर नक्सलियों की गतिविधियों पर है. लेकिन इस बार ये नक्सली यहां बड़ी ही चतुराई से पुलिस को झांसा देते हुए अपना काम कर रहे हैं. लातेहार जिला और झारखण्ड पुलिस के वरीय अधिकारियों द्वारा इलाके में लगातार पुलिसिया कार्रवाई, छापेमारी जारी है. यही नहीं यहां के सीमा क्षेत्रों को सील भी कर दिया गया है. लेकिन पुलिस को नक्सलियों से निपटने में बड़ी सफलता नहीं मिल रही और बड़ी ही चालाकी से नक्सली पुलिस के पहुंचने से पहले ही, यहां रहते हुए भी अपना ठिकाना बदल ले रहे हैं.

सदस्यों के प्रमोशन, ट्रेनिंग और विभिन्न योजनाओं पर एक साथ काम कर रहे कई नक्सली संगठन

ऐसा कहा जा रहा है कि नक्सलियों के लिए यहां ट्रेनिंग कैंप चलाया जा रहा है. साथ ही नक्सली संगठनों के अंदर प्रमोशन और जिम्मेदारी बांटे जाने की भी प्रक्रिया चल रही है. बता दें कि नक्सली संगठनों के अंदर वैचारिक मतभेद के बाद कई नक्सली अपना गुट छोड़ कर, दूसरे दस्ते में शामिल हो गये. कई एक दूसरे के ही दुश्मन बन गये, तो कईयों ने आत्मसमर्पण कर दिया. ऐसी अंदरूनी परेशानियों से निपट कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में ही, यहां मीटिंग, ट्रेनिंग और प्रमोशन जैसी प्रक्रियाएं जारी हैं. जिसके लिए कई राज्यों के नक्सली संगठन मिल बैठक कर योजना के साथ काम कर रहे हैं.

कई वर्ष पूर्व से थी एक साथ काम करने की योजना अब मिल रही सफलता

बता दें कि वर्ष 2016 से ही विभिन्न राज्यों के नक्सली दस्तों का यहां इकटठा होने का प्लान था लेकिन संभावना नहीं बन पा रही थी. जहां ये जाते थे पुलिस पहुंच जाती थी. आखिर कार नक्सलियों की योजना काम कर गयी. और अब यहां एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नक्सली पहाड़ों और जगलों के बीच अपनी योजनाओं को पूर्ण रूप दे रहे हैं. पुलिस के हाथ न लगने की बात करें, तो इसकी पीछे भी नक्सलियों की योजना है. पुलिस की भनक पड़ते ही ये अपनी गतिविधयां रोक कर शांति से बैठ जाते हैं और पुलिस के हाथ आने से बच जाते हैं.

वर्ष 2011 से लातेहार में था सीसीएम सदस्य अरबिंद सिंह

लातेहार में 2011 से ही एक सीसीएम सदस्य अरबिंद सिंह उपस्थित था, जिसके बाद वर्ष 2016 के मार्च में ही छत्तीसगढ़ से सीसीएम सदस्य सुधाकरण रेड्डी लातेहार पहुंचा था. सीसीएम सदस्य अरबिंद सिंह बिहार और झारखण्ड कि बागडोर संभाले हुए था. मगर बिहार में उपस्थित संघटन कि स्तिथि बेहतर नहीं होने के कारण तब इनकी योजना काम नहीं कर सकी. इसका एक कारण बिहार के सभी वरीय सीसीएम सदस्यों का पकड़ा जाना था. वरीय सदस्यों के पकड़े जाने के बाद सेक सदस्य संदीप यादव ही पूरे बिहार की कमान संभाल रहा था. 

गारू प्रखंड के अंतर्गत आनेवाली पहाड़ी श्रृंखलाओं में इन नक्सलियों के छुपे होने की है आशंका –

झारखण्ड के सेक सदस्य बिरसाई उर्फ साकेत, नवीन जी पीएलजीएल कम्पनी कमांडर, जोनल कमांडर बलराम उराव, सब जोनल कमांडर सुदरसन खेरवार, सेक सदस्य सुजीत जी उर्फ छोटू खेरवार, सब जोनल कमांडर नीरज खेरवार, जोनल कमाडर श्रवण यादव सहित कई कई नक्सलियों के होने की आशंका जतायी गयी है.

बिहार निवासी सीसीएम सदस्य अरबिंद सिंह, सेक सदस्य संदीप यादव जोनल कमांडर सूरज जी

छत्तीसगढ़ निवासी सुधाकरण रेडी सेक सदस्य पत्नी नीलिमा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button