News Wing
Kanpur, 27September: उत्तर प्रदेश के गोविंद नगर इलाके से एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिसने पुलिस महकमे की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिये हैं. यहां दो पुलिसकर्मियों ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया है. रेप करने वालों में एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक सिपाही शामिल है.
दोनों पुलिसकर्मी अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ किया करते थे
जानकारी के अनुसार लड़की दसवीं की छात्रा है. उसने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ किया करते थे. एक दिन दोनों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और एक गेस्टहाउस ले गये, जहां दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया. बलात्कार के बाद पुलिस वालों ने उसे धमकाया. लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिवारवालों को दी, तो वे शिकायत दर्ज कराने गोविंद नगर थाना पहुंचें, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गयी.
एसएसपी ने प्राथमिकी दर्ज करायी और आरोपी सब इंस्पेक्टर और सिपाही को सस्पेंड किया
यह मामला प्रकाश में तब आया जब एक सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी गौतम ने मामले को मीडिया के सामने उजागर किया. जिसके बाद मथुरा के एसएसपी ने प्राथमिकी दर्ज करायी और आरोपी सब इंस्पेक्टर दुर्गा रमाकांत पांडेय और सिपाही प्रवीण उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया. मामले की जांच चल रही है और एसएसपी ने 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है.




