Uncategorized

देहरादून : बेरोजगार व्यक्ति ने परिवार को जहर खिलाया, चार की मौत 

Dehradun  : उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में एक बेरोजगार व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की जहर देकर हत्या करने के बाद अपनी भी जान ले ली.  कुंडा क्षेत्र में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना में हांलांकि, 33 वर्षीय अंशुमान सिंह के दो अन्य बच्चे बच गये. औद्योगिक शहर काशीपुर से सटे कुंडा के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बेरोजगारी के कारण कर्जदारों के तगादों से परेशान हो गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंह के घर में कल कुछ खाने को नहीं था जिसके बाद वह बाहर से कुछ धन की व्यवस्था करने की बात कहकर निकला. दोपहर को वापस आने के बाद उसने अपनी पत्नी सरिता 30, बडी बेटी दिव्यांशी15, मंझली बेटी हिमांशी14, छोटी बेटी आर्या 10 और इकलौते पुत्र रूद्रप्रताप 13 को जबरन जहर खिलाने के बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया.  हांलांकि, आर्या और रूद्रप्रताप ने जहर थूक दिया और बाहर भाग निकले. बाहर जाकर उन्होंने इसकी जानकारी अपने मकान मालिक को दे दी. 

इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर रामविलास और मनसुख ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

अंशुमान सिंह ने बेरेाजगारी के कारण कई लोगों से कर्ज ले रखा था

मकान मालिक के मौके पर पहुंचने तक अंशुमान सिंह और दिव्यांशी की मौत हो चुकी थी. सरिता तथा हिमांशी की हालत खराब थी. सरिता और ​हिमांशी को मकान मालिक ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान आज सुबह उनकी भी मौत हो गयी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह बेरोजगार था और काशीपुर स्थित सूर्या रोशनी में काम करने वाली सरिता की नौकरी भी उसने कुछ दिनों पहले छुडवा दी थी जिससे घर के हालात बहुत खराब हो गये थे जबकि कर्जदार भी रोज तगादा कर रहे थे. अंशुमान सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का निवासी था और वहां भी उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था. दो साल पहले वह बेहतर जिंदगी की आस लेकर काशीपुर आकर बस गया था. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button