
New Delhi : देश से बेरोजगारी कब खत्म होगी. कब भरपूर वैकेंसी आयेगी और एक साथ करोड़ों युवाओं को रोजगार मिल जायेगा. इसी बात की उम्मीद देश के युवा बेरोजगार लगाये बैठे हैं. इसी मुद्दे पर बुधवार को संसद में बहस हुई तो कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के कई विभागों में चार लाख से ज्यादा पद खाली हैं. जबकि एक प्रश्न के लिखित जवाब में जितेंद्र सिंह ने संसद में बताया कि केंद्र सरकार के सिविल कर्मचारी के वार्षिक वेतन एवं भत्ता रिपोर्ट के अनुसार एक मार्च 2016 तक विभिन्न मंत्रालयों, विभागों में खाली पदों की संख्या चार लाख 12 हजार 752 है जबकि कुल मंजूर पदों की संख्या 36 लाख 33 हजार 935 है. जबकि एक दूसरे सवाल के जवाब में जितेंद्र सिंह ने संसद में बताया कि केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले पदों और सेवाओं में महिलाओं को आरक्षण देने को लेकर कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है.
अप्रैल से रेलवे में एक लाख से ज्यादा पद खाली
साथ ही उन्होंने बताया कि अप्रैल 2017 तक रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े एक लाख से अधिक पद खाली थे. जिसपर लोकसभा में किये गये लिखित सवाल के जवाब में रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन ने बताया कि खाली पदों को जल्द से जल्द भरने के प्रयास किए जा रहे हैं. इसके साथ ही रेल राज्यमंत्री ने कहा कि रेलवे के सभी जोन में अप्रैल 2017 तक रेलवे की सुरक्षा सुरक्षा से जुड़े एक लाख 28 हजार 942 पद खाली हैं. वहीं चालकों सहित लोको संचालन में भी 17 हजार 457 पद खाली हैं. मंत्री ने इस बात पर भी प्रकाश डाला और बताया कि बीते पांच सालों में रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से सहायक लोको पायलट के लिए 50 हजार 463 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. जबकि कुछ दिन पहले ही रेलवे बोर्ड की ओर वरिष्ठ अधिकारियों को यह कहा गया है कि भर्ती की प्रक्रिया को दो वर्ष से घटाकर छह महीने करने की योजना पर काम करें.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





694645 60337You need to have to join in a contest 1st of the finest blogs on the web. I most surely will suggest this site! 277011