बोकारो, 26 जुलाई: करीब छह माह से धनबाद और बोकारो का सीधा संपर्क दामोदर तेलमोच्चो ब्रिज में खराबी आने के बाद कट गया है. जिस कारण इस सड़क का पूरा भार चंदनकियारा सड़क पर चला गया है. इसके कारण चंदनकियारी और डिगवाडीह के बीच दामोदर नदी पर वर्षो पूर्व बना पुल भी जर्जर हो गया है. चंदनकियारी के बिरसा पुल में भी चार दिनों के बारिश में पानी भर गया और पुल के उपर गड्ढे हो गए हैं. जिस कारण आम वाहनों को गुजरने में परेशानी हो रही है.
हालांकि आज जिला प्रशासन की ओर से पहल करते हुए उक्त पुल को मरम्मत करने का काम शुरु किया गया है. इस बारिश में दामोदर नदी पूरी तरह उफान पर है. जिस कारण तेलमोच्चो ब्रिज से गुजरने वाले छोटे वाहनों को परेशानी हो रहा है. इस जर्जर पुल में भी काफी पानी जमा हो रहा है. मालूम हो कि तेलमोच्चो जर्जर ब्रिज की मरम्मत करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल किया गया था, लेकिन अब तक ऐसी कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है. इसके साथ ही चंदनकियारी का बिरसा पुल का भी अस्तिव खतरे में पड़ गया है. इस पुल के जर्जर हो जाने से धनबाद और बोकारो का संपर्क पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.




