Uncategorized

तीन राज्यों की पुलिस को जिस नक्सली की थी तलाश, उसे पटना से किया गया गिरफ्तार

Ranchi : बिहार की राजधानी में छुपकर इलाज करा रहे हार्डकोर नक्सली सुबोध कुमार सिंह को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पिछले कई दिनों से वह कंकड़बाग इलाके में रहकर अपना इलाज करवा रहा था. हार्डकोर नक्सली ने भोजपुर कॉलोनी के रहने वाले शैलेंद्र कुमार दि्वेदी के मकान में अपना ठिकाना बना रखा था. झारखंड पुलिस टीम लगातार नक्सली सुबोध कुमार को ट्रेस करने में जुटी थी. झारखंड पुलिस के पास इनपुट था कि सुबोध पटना में रह कर अपना इलाज करवा रहा है. इस जानकारी के बाद से झारखंड पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पटना के सीनियर एसएसपी मुन महाराज से संपर्क किया. इसके बाद पटना पुलिस के साथ मिलकर झारखंड पुलिस की टीम ने कंकड़बाग के भोजपुर कॉलोनी में छापेमारी की और हार्डकोर नक्सली सुबोध कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद सुबोध को मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच ले जाया गया. पटना और झारखंड पुलिस गिरफ्तार सुबोध से पूछताछ करने में जुटी है. सुबोध सिंह पर तीन राज्यों ने इनाम घोषित कर रखा था. बिहार, झारखंड और उत्तराखंड की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. सुबोध मारे गए नक्सली नेता अरविंद सिंह के बाद दूसरे शीर्ष नेता है. इस नक्सली को पकड़ने के लिए झारखंड के गढ़वा और लातेहार जिले से पुलिस टीम आई थी.

इसे भी पढ़ें- अवैध केन्दू पत्ता कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का छापामारी अभियान, कई धंधेबाजों की हुई पहचान 

्ि्

पहले भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका था सुबोध

नक्सली सुबोध जहानाबाद जिले के सिकरिया गांव का रहने वाला है. वर्ष 2009 के अक्टूबर में पटना पुलिस ने सुबोध को गिरफ्तार किया था. 2009 में मनु महाराज पटना के सिटी एसपी हुआ करते थे. जबकि विनीत विनायक एसएसपी थे. सीटी एसपी मनु महाराज ने गुप्त सूचना के आधार पर अगमकुआं में छापेमारी कर सुबोध को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद राजीव नगर से एक वाहन भारी संख्या में विस्फोटक बरामद किया गया था. साथ ही सुबोध की निशानदेही पर रांची से भी हथियार बरामद किए गए थे.

इसे भी पढ़ें- झारखण्ड में निपाह वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी, पशुओं द्वारा खाए गए फलों को न करें प्रयोग 

भागने के दौरान टूटी थी रीड की हड्डी

बीते 11 मई को झारखंड के चाईबासा जिले के गोलतेरा थाना क्षेत्र में पुलिस और माओवादियों की मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ के दौरान भागने के क्रम में सुबोध पहाड़ से गिर गया था. गिरने के कारण उसके रीढ़ की हड्डी टूट गई थी. तब से सुबोध की तलाश में झारखंड पुलिस जुट गयी थी.  

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button