Uncategorized

डिस्‍टलरी तालाब ही को जब पार्क बनाना था तो पुल के लिए पौने तीन करोड़ क्यों किए खर्च ?

Subhash shekhar/Md. Asghar Khan,

 Ranchi: रांची शहर के लालपुर स्थित डिस्‍टलरी पुल के पास पार्क का कार्य प्रगति पर है. इस पार्क के पहले यहां डिस्‍टलरी तालाब हुआ करता था. अब उस तालाब का अस्तित्‍व खत्‍म करके उसे पार्क का स्‍वरूप दिया गया है. इसके लिए रांची नगर निगम ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किये हैं. डिस्‍टलरी तालाब को पार्क बनाने के पहले ही यहां पर पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाया गया. इसके लिए रांची नगर निगम ने पौने तीन करोड़ रुपये खर्च कर दिये गये. कोकर डिस्टलरी तालाब के चारों तरफ अतिक्रमण कर आवास बनाए गए हैं. शहर के गिरते जलस्तर को देखते हुए हाईकोर्ट ने पहले ही तालाबों को भरने पर रोक लगा दी थी. कहा था कि जिला प्रशासन सुनिश्चित करे कि तालाबों को नहीं भरा जाएगा. साथ ही तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए.

Subhash shekhar/Md. Asghar Khan

नगर निगम ने नदी और डैम का अस्तित्‍व खत्‍म कर बना दिया पार्क  

समाजसेवी आदित्‍य विक्रम जायसवाल ने बताया कि डिस्‍टलरी तालाब 1901 से 2016 तक था. यहां पर कभी सतीगढ़ा नदी भी हुआ करती थी, जो 2016 तक अस्तित्‍व में थी. हाईकोर्ट ने इस पर दायर याचिका पर फैसला सुनाया था कि सरकार यहां के अतिक्रमण पर रोक लगाये और जलाशय के क्षेत्रफल का विस्‍तार करे.

जलाशय खत्‍म होने से बढ़ेगा जल संकट

आदित्‍य विक्रम जायसवाल ने कहा है कि डिस्‍टलरी तालाब के खत्‍म होने से जल संकट की समस्‍या गंभीर होगी. इस तालाब से गर्मी के दिनों में भी भूमिगत जलस्‍तर संतुलित रहता था. अब यह नहीं होने से वह जलस्‍तर खत्‍म हो गई है. इससे इस पूरे क्षेत्र में लालपुर और कोकर के बड़े हिस्‍से में जलसंकट उत्‍पन्‍न होगी.

फिर से जायेंगे कोर्ट

आदित्‍य विक्रम जायसवाल का कहना है कि पहले से तालाब को सौंदर्यीकरण के नाम पर खत्‍म कर दिया गया. नगर निगम तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम पर हाईकोर्ट के निर्देशों की अनदेखी कर रहा है. कोर्ट ने साफ कहा था कि प्रस्‍तावित तालाब के अलावा वहां एक और दूसरा तालाब भी बनाना था, जो पुल के नीचे से गुजरता. वह तालाब कहां गया. तालाब के जगह पर नगर निगम ने पार्क के बीच में एक छोटा सा डोभा बना दिया. नगर निगम ने कोर्ट के निर्देश को भी नहीं माना. मैं फिर से इस मामले को लेकर कोर्ट जाउंगा.

डिस्टिलरी पार्क में दो और तालाब का होगा निर्माण: डिप्टी मेयर

डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा है कि वर्तमान में डिस्टिलरी पार्क में एक तालाब का निर्माण हुआ है. आने वाले समय में दो और तालाब का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है. इसके अलावा लालपुर और डिस्टिलरी पुल के दोनों तरफ लगने वाले सब्जी और मांस-मछली बाजार के लिए अंडरग्राउंड मार्केट भी बनाने की योजना है. मार्केट के ऊपर पार्किंग की जगह होगी. दूसरे स्टेज की योजनाएं जब पूरी हो जाएंगी, उसके बाद डिस्टिलरी पार्क देखने लायक होगा. वहीं पुल के बारे में उन्‍होंने कहा कि पुल हमने नहीं बनवाया. पीडब्‍लूडी ने बनवाया है हम कुछ नहीं कह सकते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button