Uncategorized

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

Ranchi : झारखंड का मौसम अपने आप में ही अनोखा होता है, क्योंकि अगले पल मौसम कौन सा करवट लेगा, ये किसी को पता नहीं होता. पिछले कुछ दिनों से सूरज के चढ़ते पारे ने धूप की तल्खी इतनी बढ़ा दी है कि लोग चिलचिलाती गर्मी से बेचैन होने लगे हैं, वहीं गर्मी से तपते दिन और उमस भरी बेचैन रातों से मौसम कुछ दिनों के लिए राहत देने वाला है. क्योंकि मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो से तीन घंटे में झारखंड के 5 जिलों का मौसम बदलेगा. रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और साहेबगंज के मौसम में तब्दीली आएगी, जिससे तापमान में भी गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं. लेकिन थोड़ी परेशानी भी महसूस हो सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिसके साथ हल्की बारिश की भी संभावना है.

देखें वीडियो-

इसे भी देखें- 30 साल पहले हुआ था जालिम नरसंहार, पीड़ितों की आंखों में आज भी नौकरी और मुआवजे का इंतजार

जमशेदपुर में बारिश से राहत

सरायकेला खरसावां जिले में आंधी-तूफान आने की बात सामने आई है, जबकि तेज बारिश के साथ ओला वृष्टि से किसानों को परेशानी हो गई है, हालांकि इससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में नरमी रहेगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button