Uncategorized

जेल में नियमों के नाम पर लालू को किया जा रहा परेशान : राजद

Ranchi :  राजद के प्रवक्ता मनोज कुमार ने जेल के नये नियम को लेकर कहा कि नियम के नाम पर लालू यादव को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि एक ओर सजायाफ्ता कैदी मंत्री के घर आराम करते हैं, वहीं दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए भी लोगों को परेशान किया जा रहा है. मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने वाले लोगों मिलने नहीं दिया गया. हवाला जेल मैनुअल का दिया गया. कहा कि मैनुअल के हिसाब से किसी को भी लालू से मिलने नहीं दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ेंः सुरक्षित नहीं रांची के ATM, गार्ड रहते हैं नदारद

इसे भी पढ़ें- होटवार जेल में इस बार लालू बने कैदी नंबर 3351

मेडिकल जांच में लालू का सबकुछ सामान्य

जेल गेट के बाहर 300 मीटर पहले बैरीकेडिंग की गयी है. लालू के जेल में आने के बाद जेल परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. रैफ, जैप और जिला पुलिस के लगभग 250 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. जेल सूत्रों के अनुसार मंगलवार को लालू की मेडिकल जांच में सब कुछ सामान्य पाया गया. लालू अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को शांत देखे गये. गौरतलब है कि 23 दिसम्बर को कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में दोषी करार दिया था. कोर्ट ने सजा सुनाने की तिथि 3 जनवरी निर्धारित की है.

इसे भी पढ़ें- लालू से मिलने होटवार जेल पहुंचे राजद के नेता-कार्यकर्ता, मिलने की नहीं मिली अनुमति, कर रहे नारेबाजी और हंगामा

इसे भी पढ़ें- होटवार जेल में बंद लालू से सप्ताह में तीन दिन ही मिल सकेंगे मुलाकाती, सुरक्षा घेरा किया गया और मजबूत

सब्जी-दाल लेकर दरभंगा से मिलने आये थे

मंगलवार को बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर के विधायक भोला यादव जेल गेट पहुंचे. वह लालू के लिए सब्जी लाये थे. सब्जी में कटहल, सहजन, नेनुआ शामिल था. इसके अलावा अरहर दाल भी लेकर आये थे. इस मौके पर उन्होंने बातचीत में कहा कि बिहार और देश की जनता सब अपने आप में लालू हैं. उनकी नीति, सिद्धांत को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है. उस कार्य में सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं. लालू गरीब दुखियों के मसीहा रहे हैं. जनता के बीच में रहने वाले को लोगों से नहीं मिलने देना एक साजिश है.

इसे भी पढ़ेंः तेजस्वी ने हार्दिक से कहा, ‘ भाई मोहब्बत की लालटेन जलाते रहें’

विधायक को भी मिलने से रोका गया

लालू यादव से मिलने बिहार के सोनपुर विधायक और प्रदेश प्रवक्ता डॉ रामानुज प्रसाद मंगलवार को रांची के होटवार जेल पहुंचे. लेकिन जेल मैनुअल का हवाला देकर उन्हें रोक दिया गया. बाद में उन्होंने कहा कि जेल मैनुअल की जानकारी नहीं होने के कारण वह मिलने पहुंच गये थे. अन्य लोगों पर सुरक्षा बलों के जवानों की कड़ी चौकसी देखी जा रही है. इस मौके पर राजद नेता रणविजय सिंह, जनार्दन पासवान, अनिल सिंह आजाद, विजय यादव आदि नेता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंः 20 जनवरी तक आ सकती है 2जी के राज खोलती राजा की किताब, जन्म लेंगे नये विवाद

इसे भी पढ़ेंः पलामू : रेलवे ने बंद की ट्रेस पासिंग, कटा 30 गांवों का संपर्क, आंदोलन की तैयारी में ग्रामीण 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button