Uncategorized

कमांडर से फेसबुक पर दोस्ती महिला को पड़ी महंगी, यौन शोषण भी हुआ और पैसे भी गंवाये

Chandi Dutta Jha, Ranchi: महिला से ठगी और धोखा करने के मामले में आरोपी को खोजने चुटिया थाना से एक टीम भोपाल भेजा गया है. इस मामले में चुटिया थाना में पीड़ित महिला ने इस वर्ष अप्रैल में ही शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें महिला ने एक शख्स पर यौन संबंध बनाने के बाद ब्लैकमेल कर 15 लाख ठगी करने का आरोप लगाया था. आरोपी प्रशांत सिंह चौहान भोपाल में प्लाटुन कमांडर के पद पर कार्यरत है. पुलिस के गिरफ्तारी आदेश पर आरोपी को पकड़ने के लिए चुटिया पुलिस को भोपाल भेजा गया है.

इसे भी पढ़ेंः नरेंद्र मोदी सरकार ने जिन योजनाओं को बताया था मील का पत्थर, उनमें एक फीसदी राशि भी खर्च नहीं

पति से अनबन होने के कारण कमांडर से महिला की बढ़ी थी नजदीकी

महिला सासाराम बिहार की रहने वाली है. जिस समय आरोपी से महिला की दोस्ती हुई थी उस समय महिला का पति के साथ अनबन चल रहा था, इसी का फायदा आरोपी ने उठाया. आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद ब्लैकमेल करने लगा. आये दिन वह महिला से रुपये की भी मांग करने लगा. रुपये नहीं मिलने पर वह महिला के साथ मारपीट भी करता था और जान से मारने की धमकी देता था.

इसे भी पढ़ेंः 20 जनवरी तक आ सकती है 2जी के राज खोलती राजा की किताब, जन्म लेंगे नये विवाद

क्या है पूरा मामला

पीड़ित महिला के मानें तो 2015 में फेसबुक के जरिए उक्त कमांडर प्रशांत सिंह चौहान से उसकी दोस्ती हुई थी. फेसबुक के जरिए दोनों में बातचीत होने लगी, इसी क्रम में दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हो गया. फिर दोनों में व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगा, जिससे उसका झुकाव कमांडर की ओर हो गया. पीड़िता ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी कमांडर ने प्यार के नाम पर ठगा है, रांची के ही होटल में शारीरिक संबंध बनाने का और 15लाख रुपए ठगी का भी आरोप लगाया है. इस मामले में इसी वर्ष अप्रैल में चुटिया थाना में महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button