Ramgarh

दायित्व निभाएंगे शिक्षक, तो निखरेगा बच्चों का भविष्य : संजीत कुमार

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चितरपुर में विज्ञान प्रदर्शनी

रामगढ़ : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चितरपुर में सोमवार को रामगढ़ जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार तथा क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सह डाइट प्राचार्य बबीता कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी में जिले भर के सरकारी विद्यालयों के 6-8 तथा 9-12 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीकी पर आधारित कई नवाचार मॉडल प्रस्तुत किया। जिनमें रेल दुर्घटना से बचाव यंत्र, हाथी भगाव यंत्र, आपदा प्रबंधन मॉडल सहित कई उपयोगी प्रोजेक्ट शामिल थे।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी मॉडलों का अवलोकन किया और छात्रों से उनके निर्माण एवं उपयोगिता पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बेहतर मॉडल प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान और तकनीकी का युग है। देश निरंतर नई-नई तकनीकें विकसित कर रहा है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता भारत की वैज्ञानिक क्षमता का उदाहरण है। यदि शिक्षक विद्यालय स्तर पर पूर्ण दायित्व के साथ कार्य करेंगे, तो छात्रों के सीखने का परिणाम भी निश्चित रूप से सकारात्मक होगा।

कार्यक्रम में जितेंद्र ज्योति, तोसिफुल हक, रूपम कुमारी, जय हिंद विश्वकर्मा, कुमारी नूतन, अंजू सिंह, युसुफ अख्तर, मदन कुमार समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे. वर्ग 6 – 8 में प्रथम मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कैथा, रामगढ़, द्वितीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चटाक दुलमी, तृतीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुतरी गोला. वर्ग 9-12 में प्रथम एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पतरातू, द्वितीय एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला, तृतीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय होन्हे, दुलमी रहा।

Related Articles

Back to top button