
Jamtara: जामताड़ा जिले के कई गांवों में हाथियों ने आतंक मचा रखा है. फतेहपुर प्रखंड के चिताकुंडी दमानी, बरावाद जंगल में 20 की संख्या में हाथियों का झुंड घुस गया है. इन हाथियों ने गांव के घर और खलिहान को भी नष्ट कर दिया है. क्षेत्र में हाथी के प्रवेश कर जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है. हाथियों ने कैरावनी गांव के हेमलाल हांसदा का घर तोड़ दिया, वहीं मिर्गापहड़ी के शिकारी किस्कू, चिताकुंडी के दानिनाथ सोरेन, सुरेन्द्र सोरेन, विशेश्वर सोरेन, जगदीश सोरेन, नुनुसर सोरेन के खलिहान में रखे धान और पुआल को नष्ट कर दिया. जिन ग्रामीणों के घर और फसल नष्ट हुए हैं उन लोगों ने मुआवजा की मांग की है, साथ ही हाथियों को गांव से भगाने की मांग की है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





218262 491797U never get what u expect u only get what u inspect 450246