Uncategorized

जब भावुक हो गयीं परिणीति

मुंबई : टेलीविजन शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भावुक हो गईं। शास्त्रीय गायिका के रूप में प्रशिक्षण ले चुकीं अभिनेत्री ने कहा कि शो की शूटिंग के दौरान उन्हें अपने प्रशिक्षण के दिनों की याद आ गई। आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिदू’ के लिए गा चुकी अभिनेत्री रियलिटी शो के एपिसोड में अतिथि निर्णायक के रूप में दिखाई दी। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर हुआ।

मथुरा से आए शास्त्रीय गायकों के एक समूह, ब्रजवासी ब्रदर्स की प्रस्तुति के दौरान परिणीति को अपने बीते दिनों की याद आई।

इस समूह ने ‘सांवरे जिया जाए ना’ नामक गीत गाया।

परिणीति ने कहा, “मुझे याद है कि मैं यह गीत नहीं गा पाती थी और मैं गुरुजी से यही गीत गाने के लिए अनुरोध करती थी। जब मैंने ‘सांवरे’ शब्द सुना तो मुझे बीते दिनों की याद आ गई और मेरी आंखें खुद बंद हो गईं।”

‘इश्कजादे’ की अभिनेत्री ने समूह के गायकों को ‘साष्टांग नमस्कार’ कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button